साहित्य समाचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
साहित्य समाचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 30 नवंबर 2010

रश्मि रमानी की नई काव्यकृति का विमोचन

२७ नवम्बर २०१० (शनिवार) को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के तुलनात्मक भाषा अध्ययनशाला में कविता का वैश्विक परिदृष्य और आज की कविता पर केन्द्रित साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाषा अध्ययनशाला की निदेशक व सुप्रसिद्ध लेखिका पद्मा सिंह ने हिन्दी व सिन्धी भाषा की कवयित्री श्रीमती रश्मि रमानी की नई काव्यकृति स्मृति एक प्रेम की का विमोचन कर उन्हे शाल व श्रीफल से सम्मानित किया। पुस्तक पर केट के युवा वैज्ञानिक व सुप्रसिद्ध युवा कवि प्रदीप मिश्र व पत्रकार रजनी रमण शर्मा ने इस संग्रह में सम्मिलित प्रेम कविताओं को रेखांकित करते हुऐ विस्तार से चर्चा की।


मुख्य वक्ता डॉ सुब्रतो गुहा ने विश्व कविता की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बताते हुऐ विश्व कविता के आधुनिक परिदृष्य पर विस्तार से चर्चा की। भारतीय कविता के लक्षण व पारम्पारिक कविता से भिन्नता बताते हुए गेटे (जर्मन), शू जि (चीन), होमर (यूरोप), वर्जिल राबर्ट फ्रस्ट, फिलिप लार्किन आदि की कविताओं की विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला। साथ ही संस्कृत, हिन्दी, उर्दू व बांग्ला आदि भाषाओं काव्य रचनाओं का उदाहरण देते हुए आज की कविताओं के विभिन्न आयामों की भी चर्चा की।


इस अवसर पर श्रीमती रश्मि रमानी ने अपनी रचना प्रक्रिया पर केन्द्रित वक्तव्य के साथ अपनी कविताओं का पाठ किया।


कार्यक्रम का संचालन डॉ पुष्पेन्द्र दुबे ने किया व आभार जयभीम बौद्ध ने माना।